बहोड़ापुर पर आधी रात भीषण आग से 16 दुकानें जलकर खाक, 22 फायर ब्रिगेड से सुबह 5 बजे पाया काबू
ग्वालियर. बहोड़ापुर तिराहा क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 1:45 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें 16 दुकानें जलकर राख हो गईं। शुरुआत में आग एक दुकान में लगी, लेकिन लपटें बढ़ते ही आसपास की 15 और दुकानों को चपेट में ले लिया।
दमकल पहुंचने में हुई देरी
आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग को बुलाया गया, लेकिन दमकल दस्ते के पहुंचने में देरी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तो कुछ दुकानें बच सकती थीं। आग बुझाने में दमकल टीम को तीन घंटे से अधिक का समय लगा और तब तक दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था।
22 फायर ब्रिगेड पानी का उपयोग, सुबह 5 बजे काबू पाया गया
दमकल दस्ते को आग पर काबू पाने के लिए 22 फायर ब्रिगेड पानी फायर करना पड़ा। चिंगारी पास के बिजली पोल से गिरने के कारण आग और भड़क गई थी। आग इतनी विकराल थी कि लपटें करीब 20 फीट ऊंचाई तक उठ रही थीं। फायर ब्रिगेड ने पहले इलाके की बिजली सप्लाई बंद कराई और फिर आग बुझाने का कार्य शुरू किया, जो सुबह 5 बजे जाकर पूरा हुआ।
50 लाख के नुकसान की आशंका
इस घटना में करीब 50 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
