BJP अध्यक्ष का चुनाव टल सकता है
नई दिल्ली. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अप्रैल तक टल सकता है। वजह है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव में देरी और 21 से 23 मार्च तक बेंगलुरू में होने वाली आरएसएस की बैठक। पार्टी के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी होगा जब देश के कम से कम आधे राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव हो जाएं। पहले अटकलें थीं कि 14 मार्च यानी होनी के बाद अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है।
अध्यक्ष रेस में ये 3 नाम सबसे आगे
शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री
मनोहर लाल खट्टर, आवास और शहरी विकास मंत्री
धर्मेंद्र प्रधान, एजुकेशन मिनिस्टर
