MP में फिर मिला काले सोने का भंडार

भोपाल. एमपी में कोयले का भंडार है। प्रदेश के छिंदवाडा में काले सोने की कई नई खदानें मिलीं हैं। अच्छी बात यह है कि इन खदानों में खनन जल्द शुरु होगा। इसके लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से स्वीकृति मिल गई है। लाखों टन कोयला निकलने के बाद यहां की अर्थव्यवस्था और मजबूत हो जाएगी। अधिकारियों के अनुसार कोयलांचल की नई खदानें मोहन कॉलरी, मोआरी खदान और भारत ओपन कास्ट जल्द शुरू होंगी। मोआरी कोयला खदान का चालू करने के लिए लंबे समय से संघर्ष चल रहा था जिसके बाद आखिरकार सफलता मिल गई है। भारत ओपन कास्ट भी जल्द शुरू होगी। इस निर्णय से खदान क्षेत्र में कार्यरत सैकड़ों मजदूरों को राहत मिली वहीं खनन शुरु होने से कई अन्य लोगों को भी रोजगार मिलेगा। परासिया में कोयले की नई खदानें मोहन कॉलरी, मोआरी खदान और भारत ओपन कास्ट जल्द शुरू होंगी। इसके लिए वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। कोयला श्रमिकों और संगठनों के लंबे संघर्ष के बाद सफलता मिली है।
22 लाख टन कोयले का भंडार
भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सुरक्षा मंडल सदस्य नारायण राव सराठकर ने बताया कि इन खदानों में 22 लाख टन से ज्यादा कोयले का भंडार है। मुआरी खदान में 17 लाख टन और भारत ओपन खदान में 5 लाख टन कोयला उपलब्ध है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *