Newsअंतरराष्ट्रीय

चैम्पियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फायनल में पहुंची भारतीय टीम

May be an image of 1 person and text that says 'INDIA ETTER'

दुबई. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी के फायनल में जगह बना ली है। सेमीफायनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने चेज मास्टर विराट कोहली जिन्होंने 84 रन की बेहद अहम पारी खेली है।
दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गये सेमीफायनल में कोहली ने रन चेज में 3 बड़ी साझेदारियां भी की है। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ् 91 रन, अक्षर पटेल के साथ 44 और केएल राहुल के साथ 47 रन जोड़े। इन्हीं पार्टनरशिप ने रन चेज को आसान बनाया है। अंत में हार्दिक पंड्या ने तेजी से 28 रन बनाये औरा केएल राहुल ने छक्का मारकर जीत दिलाई। वह 42 रन बनाकर नाबाद लौटे।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और 265 रन का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया से कप्तान स्टीव स्मिथ ने 73 और एलेक्स कैरी ने 61 रन बनाये। भारतीय बॉलर्स ने ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट कर दिया। मोहम्मद /ामी ने 3, रवीन्द्र जडेजा और वरूण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *