Uncategorized

13 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म, 2 दिन के बाद मां को बताई पूरी घटना, भागने से पहले पुलिस ने दबोचा दुष्कर्मी

ग्वालियर. सिरोल में एक 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीडि़ता को धमकाकर अपने घर ले गया और यहां उसके साथ ज्यादती की। इस मामले में सोमवार को शिकायत के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटी हे। घटना 1 मार्च 2025 की शाम 7 बजे की है।
सिरोल के पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय नाबालिग शनिवार की शाम 7 बजे अपने घर से किराना दुकान में समान लेने जा रही थी उसी वक्त 40 वर्ष का पड़ोसी भानसिंह उसे रास्ते में मिला और उसने पीडि़ता को उसके मां के बुलाने पर स्वयं के घर चलने की बात कहीं। पीडि़ता के इंकार करने पर जबरन उसका हाथ पकड़कर घर के अन्दर खींच ले गया और यहां उसने उसे धमकाते हुए चांटे मारे और उसके साथ दुष्कर्म किया। तभी नाबालिग की मां उसे तलाशते हुए पड़ोसी भानसिंह के घर तक पहुंची। यहां उसने पीडि़ता की आवाज सुनकर भानसिंह का दरवाजा खोलने के लिये कहा और तब आरोपी ने नाबालिग को धमकाकर छोउ़ दिया। पुलिस के अनुसार नाबालिग इलाके के घरों में काम करती है, उसके 7 भाई ओर 5 बहनें हैं।
घर से भागने से पहले आरोपी को दबोचा
पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर तत्काल आरोपी के घर पहुंच कर उसे दबोच पर आरोपी के घर से भागने की तैयारी में था। लेकिन उससे पहले पुलिस उसके घर पहुंच गयी। पूरे मामले में सिरोल थाना टीआई ने बताया कि 13 वर्षीय नाबालिग से उसके पड़ोसी के द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
दर्द हुआ तो मां को बताई हकीकत
घटने के दो दिन बाद जब पीड़िता की तकलीफ बढ़ी तो उसने सोमवार रात मां को पूरी हकीकत बताई। इसके बाद उसकी मां और भाई सिरोल थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *