खनिज विभाग ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त 3 ट्रक जब्त 

ग्वालियर – खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण रोकने के लिये कलेक्टर रुचिका चौहान ने रात्रिकाल में भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में खनिज विभाग की टीम ने शनिवार की देर रात छापामार कार्रवाई कर गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त 3 ट्रक जब्त किए हैं।
जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया ने बताया कि खनिज विभाग की टीम ने शनिवार की रात सिरोल एवं पुरानी छावनी क्षेत्र में वाहनों की जाँच की। इस दौरान 3 ट्रक गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए ट्रक पुलिस अभिरक्षा में खड़े कराए गए हैं। साथ ही गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।  कलेक्टर ने खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन व उत्खनन को रोकने के लिये रात्रिकाल में लगातार गश्त करने के निर्देश खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *