श्रेंयस अय्यर ने 50 रन बनाये और वरूण चक्रवर्ती ने 5 विकेट झटके, भारतीय टीम ने कीवियों को रौंदा, भारत खेलेगी सेमीफायनल

वरुण चक्रवर्ती प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 5 विकेट लिए। - Dainik Bhaskar

दुबई. आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम इस वक्त अजय रथ पर सवार है। उसने ग्रुप स्टेज में लगातार तीसरा मुकाबला भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफायनल में प्रवेश कर लिया है। अब सेमीफायनल दुबई में 4 मार्च को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। चैम्पियंस ट्रॉफी आखिरी ग्रुप का मुकाबला 2 मार्च रविवार को भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 44 रनों से जीत दर्ज की। मैच के हीरो मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और स्टार स्पिनर वरूण चक्रवर्ती रहे। पहले बैटिंग में अय्यर ने फिफ्टी जमाई। इसके बाद वरूण ने 5 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को चारों खाने चित कर दिया। इस तरह से भारतीय टीम अपने ग्रुप -ए में टॉप पर रही है।
अब भारतीय टीम को अपना सेमीफायनल 4 मार्च को दुबई में ही खेलना है। यह मुकाबला ग्रुप -बी में दूसरे नम्बर पर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ खेला जायेगा। जबकि चैम्पियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफायनल 5 मार्च को लाहौर में खेला जायेगा। इस मैच में न्यूजीलैंड की टक्कर साउथ अफ्रीका से होगी। मैच में टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 250 रनों का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 45.3 ओवर में ही 205 रनों पर ढेर हो गयी। टीम के केन विलिमयसन ने सबसे अधिक 81 रन बनाये। लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत की ओर से वरूण ने 42 रन देकर 5 विकेट झटके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *