धौलपुर में ओलों के साथ हुई वर्षा, 4 डिग्री तापमान में गिरावट
धौलपुर. शनिवार की शाम 7.45 बजे अचानक वर्षा का दौर शुरू हुआ है। वर्षा के साथ ओले भी गिरे हैं। जिससे मौसम में फिर से ठण्डक घुल गयी है। पिछले 2 से 3 दिन से कभी धू पतो कभी बादल छाने वाली स्थिति बन रही थी।
धौलपुर जिले में वर्षा को लेकर पूर्व में ही मौसम विभाग ने चेतावनी दी थी। जिसमें बताया था कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते धौलपुर में वर्षा के साथ ओले पड़ने के आसार है। जिसके चलते पिछले कई दिनों से जिले में बादल छाने लगे थे। शनिवार की सुबह कभी धू पतो कभी बादल वाली स्थिति बन रही थीं इसके बाद शाम 7.45 बजे से शुरू हुई से वर्षा से पूर्व ओले गिरे हैं। जिससे किसानों की फसल को नुकसान की संभावना है। किसानों के अनुसार वर्षा के साथ गिरे ओलों के कारण से पक कर खड़ी रवि की फसल में नुकसान की संभावना बन रही है।
मौसम विभाग में पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूर्व में ही वर्षा के साथ ओले गिरने के संकेत दिये थे। जिसके चलते येलो अलर्ट भी जारी किया गया था। वर्षा के बाद जिले में 3 से 4 डिग्री तापमान में भी गिरावेट देखी जा रही है।

