मप्र किसान कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात कर लिया आर्शीवाद

भोपाल, – मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री पटवारी ने धर्मेन्द्र चौहान को किसान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए प्रदेश में किसानों की समस्याओं को पूरी ताकत के साथ उठाने का आग्रह करते हुए कहा कि आज प्रदेश का किसान परेशान है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों से जो वादे किये थे, वह अपने वादे से मुकर गई है। हम सभी को मिलकर किसानों से किए वादों को सरकार को याद दिलाना है और उन वादों को पूरा कराने के लिए सड़क से लेकर सदन तक जनता की लड़ाई में एक साथ खड़े होकर किसान विरोधी सरकार को नींद से जगाना है ताकि किसानों के साथ न्याय हो सके।
किसान कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभाते हुए किसानों के हक सम्मान और न्याय के लिए संघर्ष के साथ लड़ाई लड़ेंगे और किसानों को न्याय दिला कर रहेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कुणाल चौधरी, राजीव सिंह, गौरव रघुवंशी, डॉ. संजय कामले, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, राजकुमार पटेल, कांग्रेस पदाधिकारी, प्रवक्तागण सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *