LatestNewsराज्य

प्रयागराज में गाड़ियों की एंट्री बंद

प्रयागराज. महाकुंभ में अब सिर्फ 8 दिन बचे हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हो रही। एक ओर सड़कों पर गाड़ियां रेंग रही हैं, दूसरी तरफ संगम में नावों का जाम लग गया। संगम आने वाले रास्तों पर लंबा जाम लगा है। पुलिस डायवर्जन के लिए टीन शेड लगा रही है। प्रयागराज की स्थिति ऐसी है कि मेन रोड के साथ गलियां भी फुल हैं। झूंसी की गलियों में पैर रखने की जगह नहीं है। हर तरफ लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। पुलिस बाहर से आने वाली गाड़ियों को शहर में एंट्री नहीं दे रही है। शटल बस और ई-रिक्शा चल रहे हैं। लेकिन भीड़ ज्यादा होने से श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचने के लिए 10-12 किमी पैदल चलना पड़ रहा है।
अरैल घाट पर वीआईपी जेटी में मानक (40) से ज्यादा लोग चढ़ गए हैं। ये सभी वीआईपी कोटे से दाखिल हुए थे। पुलिस ने कुछ लोगों को उतारा। बेरिकेडिंग कर भीड़ को जेटी की ओर आने से रोका। अभिनेत्री जूही चावला ने भी संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी सुबह थी। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संगम में स्नान किया। आज शाम 6 बजे तक 1.15 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। 37 दिनों में कुल 55.45 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *