LatestNewsराज्य

प्रोटोकॉल अधिकारी बनकर CM के मंच तक पहुंचा युवक, पुलिस ने हिरासत में लिया

उज्जैन. एक युवक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंच के पास तक पहुंच गया, उसे सीएम प्रोटोकॉल का अधिकारी बनकर मंच तक पहुंचते देखा तो पुलिस को शक हुआ जिसके बाद उसे तुंरत पकड लिया गया। तलाशी लेने पर युवक के पास से सीएम प्रोटोकॉल का आईडी कार्ड और एक वॉकी-टॉकी बरामद हुआ। पुलिस फिलहाल युवक से पूछताछ कर रही है। इस बात की जांच की जा रही है कि वह किस मकसद से कार्यक्रम में घुसा।
प्रोटोकॉल अफसर बनकर पहुंचा युवक
मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। शाम को वे महाकाल मंदिर में रूद्रसागर पर बने सम्राट अशोक सेतु के लोकार्पण समारोह में पहुंचे थे वहां बडी संख्या में लोग सीएम का संबोधन सुनने के लिए मौजूद थे। सुरक्षा में बडी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था। इसी बीच, कोट पैंट पहने एक युवक को पुलिस अधिकारियों के बीच घूमते देख एडिशनल एसपी नितेश भार्गव को संदेह हुआ। युवक के गले में सीएम प्रोटोकॉल का आईडी कार्ड था और हाथ में वॉकी-टॉकी भी थी। जब पुलिस अधिकारियों ने उसे रोका और पूछताछ की, तो उसने खुद को सीएम सुरक्षा अधिकारी बताया। लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच की, तो मामला संदिग्ध लगा। जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर महाकाल थाने भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *