चप्पल से की पिटाई महिला टीचर ने हेडमास्टर की, शिक्षिका बोली -मैं मार दूंगी, सर तमीज से बात करिये

गौरेला-पेंड्रा की मरवाही जिले में महिला टीचर ने हेडमास्टर को चप्पल से पीटा है। ऐसा बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इस बीच अर्चना टोप्पों ने भीष्म त्रिपाठी को चप्पल से पीट दिया। मामला धनौली शासकीय प्राथमिक शला का है। इस बीच हेडमास्टर भीष्म त्रिपाठी ने चप्पल से पिटाई का वीडियो भी बनाया। जिसमें अर्चना टोप्पों उनके साथ बदसलूकी करती दिखाई दे रही है। वह कह रही है कि सर में मार दूंगी, तमीज से बात कर करिये।
क्या है मामला
दरअसल, 17 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है। स्कूल में मतदान केन्द्र बनाया जाना है। मतदान की तैयारियों को लेकर हेडमास्टर ने स्कूल का फर्नीचर एक ओर रखवाया था। इस बीच 15 फरवरी को सहायक शिक्षिका अर्चना टोप्पों वहां पहुंची। फर्नीचर हटाये जाने से नाराज होकर झगड़ा करने लगी। अर्चना टोप्पों और भीष्म त्रिपाठी में विवाद इतना बढ़ गया कि महिला टीचर ने हेडमास्टर को चप्पल से पीट दिया।
वायरल वीडियो में क्या है
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अर्चना टोप्पों यह कह रही हैं मैं मार दूंगी सर आपको , तमीज से बात किया करिये। मैंने आपसे मेरी क्लास की किताब रखने को कहा था। आपने वहां क्या किया है। इस पर हेडमास्टर कह रहे हैं कि मैं ऑफिस मेमें क्यों रखवाऊ? व्यवस्थित रखवा रहा हूं तो वहां क्या परेशानी है। वह कह रहे हैं कि कक्षा में बूथ की जिम्मेदारी मुझे मिली है। आपका सामान दूसरे कमरे में रखवा रहा हूं, तो क्या परेशानी है। वहीं एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्चे भी कहते नजर आ रहे हैं कि महिला टीचर ने चप्पल से पीटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *