शिवाय गुप्ता की सबसे सूचना देने वाले इनाम का असली हकदार मोहम्मद शफीक-कांग्रेस
ग्वालियर. सीपी कॉलोनी से शक्कर व्यापारी की पत्नी आरती गुप्ता की आखों में मिर्ची झोंककर दो बदमाश ने अपहरण लक्ष्मणगढ़ से शनिचरा के रास्ते से हुए मुरैना के माता बसैया थाना इलाके कांजी बसई में सरपंच के खेत में छोड कर भाग गये। वहां से मुरैना काजीबसई निवासी मोहम्मद सफीक ने पुलिस को सूचना दी थी। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जो नम्बर चल रहे उसे नम्बर पर सबसे पहले फोन करने वाला मोहम्मद शफीक था। जिन्होंने यह बताया कि अपहरण हुआ शिवाय गुप्ता इस वक्त काजी बसई में है। सोशल मीडिया पर चलने वाले वीडियो मोहम्मद शफीक ने अपने मोबाइल से बनाये थे।
इस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा कांग्रेस कार्यालय बुलाकर मोहम्मद शफीक के साथ अब्दुल महबूत और मखदमू अब्बासी सरपंच पति का भी सम्मान किया गया। जेसीआई ग्लोबल संस्था की तरफ से उनको 3100 रूपये की सम्मान राशि भेंट की गयी और साथ ही कांग्रेस ने 2100 की सम्मान राशि उनको भेंट की गयी।
