पेट्रोल में वैट लगाने वाला MP देश में पांचवां राज्य
भोपाल. पेट्रोल व डीजल की बढती कीमतों के कारण जहां आम लोग परेशान है वहीं विपक्ष सरकार पर मंहगाई को रोकने में नाकाम साबित होने के आरोप लगाता है। पेट्रोल और डीजल पर टैक्स लगाने के मामले में मध्य प्रदेश देश में पांचवां राज्य है। दक्षिण भारत के चार राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक के बाद मप्र में सबसे ज्यादा टैक्स लगाए जा रहे है। लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी सामने आई है।
एमपी में वैट के ऊपर वैट फिर एक प्रतिशत उपकर
पेट्रोल और डीजल पर टैक्स के ऊपर टैक्स लगाया जा रहा है। मप्र में पेट्रोल पर 29 प्रतिशत वैट, 2.5 प्रतिशत रुपए प्रति लीटर वैट के साथ 1 प्रतिशत उपकर लिया जाता है। डीजल पर 19 प्रतिशत वैट, 1.5 रुपए प्रति लीटर वैट के साथ 1 प्रतिशत उपकर लिया जा रहा है।
