पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, पत्नी की मौत का था जिम्मेदार

ग्वालियर. पत्नी को प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोपी आरक्षक दिलीप राठौर का पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर बहोड़ापुर थाने की पुलिस ने गुरूवार की दोपहर में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
लगभग 18 दिन के बाद बुधवार को आरती की आत्महत्या केस की जांच पूरी होने पर पुलिस ने माना कि दिलीप राठौर की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी आरती राठौर 25, ने मल्टी की 5वीं मंजिल से कूंदकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पति ने उसे एक निजी अस्पताल में घायलावस्था में भर्ती कराया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मोत हो गयी थी।
24 जनवरी को आरती ने किया था सुसाइड
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस को 24 जनवरी शाम करीब 7 बजे सूचना मिली थी कि सागर ताल के पास स्थित मल्टी के फ्लैट नंबर 505 में रहने वाली आरती राठौर पत्नी दिलीप राठौर को गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर बहोड़ापुर थाना प्रभारी ने थाने में पदस्थ एसआई रामचंद्र शर्मा को मामले की जांच के लिए मौके पर भेजा था। जांच में पता चला कि आरती मायके जाने की जिद कर रही थी, लेकिन उसके पति ने उसे जाने से मना कर दिया था, जिससे नाराज होकर उसने मल्टी की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *