रेलवे स्टेशन पर युवक ने किया हंगामा, लोहे की राूड से टिकट काउंटर के कम्प्यूटर तोड़े

जबलपुर. रेलवे स्टेशन में गुरूवार की सुबह युवक ने तोड़फोड़ कर दी। घटना स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 1 पर बने टिकट काउंटर की है। यहां रेलवे कर्मचारी काउंटर से यात्रियों को टिकट दे रहे थे। इस बीच युवक काउंटर के भीतर घुसा और तोडफोड़ शुरू कर दी।
घटना की जानकारी लगते ही आरपीएफ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तोड ़फोड़ करने वाले युवक को हिरासत में लिया और तोड़फोड़ के दौरान उसके सिर, हाथ और सीने में चोट आयी है। उसे उपचार के लिये मेडीकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। घटना सुबह 2.30 बजे की है।
पुलिस के अनुसार प्लेटफार्म नम्बर-1 के टिकट काउंटर पर रात लगभग 2.30 बजे एक 25 साल यवुक ने तोड़फोड की है। युवक अपने हाथों में लोहे की रॉड लेकर पहुंचा अचानक काउंटर में तोड़फोड करने लगा। घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारी जब उसे पकड़ने पहुंचे तो वह लोहे की रॉड लेकर उनके पीछे दौडा और भीतर घुस गया।
कम्प्यूर भी तोड़े
इस बीच युवक ने काउंटर में रखी मशीनें, कम्प्यूटर भी तोड़ दिये। रेलवे कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो युवक ने उन पर भी हमला कर दिया। हालांकि रेलवे कर्मचारियों को अधिक चोटें नहीं आयी। युवक लगभग 10 मिनट तक हंगामा करता रहा। घटनास्थल पर मौजूद यात्री हंगामा देख वहां भाग गये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *