लोकसभा में न्यू इनकम टैक्स और वक्फ बिल JPC की रिपोर्ट लोकसभा पेश, इस पर विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा
नई दिल्ली. संसद में चालू बजट सत्र के पहले हाफ की कार्यवाही का आज आखिरी दिन है। आज लोकसभा में जगदंबिका पाल की अगुवाई वाली संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट पेश हो चुकी है। विपक्ष के हंगामे के बीच जेपीसी रिपोर्ट पेश हुई है। इससे पहले राज्यसभा में भाजपा सांसद मेधाविश्राम कुलकर्णी ने वक्फ पर जेपीसी रिपोर्ट पेश किया था। विपक्षी सदस्यों ने वक्फ बिल को वापिस लेने की मांग करते हुए इसे अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला बताया है।
आयकर बिल लोकसभा में पेश
लोकसभा में आयकर बिल 2025 पेश हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह बिल पेश किया। उन्होंने इस बिल को इंट्रोड्यूस करते हुए कहा कि आयकर बिल में 4000 से अधिक संशोधन किए गए थे । वित्त मंत्री ने न्यू आयकर बिल को लेकर मनीष तिवारी, प्रोफेसर सौगत रॉय की ओर से उठाए गए सवालों के भी जवाब दिए है।
लोकसभा की कार्यवाही 10 मार्च, 11 बजे तक के लिए स्थगित
स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में 173 सदस्यों ने सहभागिता की. बजट पर चर्चा में 170 सदस्य शामिल हुए। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 10 मार्च की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी ।
लोकसभा में भी पेश हुई वक्फ बिल पर जेपीसी रिपोर्ट
वक्फ बिल पर जेपीसी रिपोर्ट लोकसभा में भी पेश हो गई है। जगदंबिका पाल ने भारत माता की जय के नारों के बीच जेपीसी रिपोर्ट पेश किया।
