VISM हाॅस्पिटल ने लगाया निःशुल्क नेत्र शिविर शिविर

ग्वालियर VISM  हाॅस्पिटल द्वारा 12 फरवरी को संजय नगर क्षेत्र में पानी की टंकी के सामने निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हाॅस्पिटल की ओर से वरिष्ट चिकित्सकों की टीम मौजूद रहीं। शिविर में लगभग 180 मरीजों ने भाग लिया। शिविर में मौजूद हाॅस्पिटल के अधीक्षक डाॅ. एके गुप्ता ने बताया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए आंखों की देखभाल बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगो को आंखो की देखभाल के लिए कुछ सुझाव साझा किये जैसे आंखो की बीमारी से बचने के लिए विटामिन ए तथा सी से भरपूर भोजन लेना चाहिए। ताजा व हरी सब्जियां आंखो को उर्जा प्रदान करती है।
कंप्यूटर पर काम करने के दौरान निरंतरता से बचें। आंखो में कुछ पड़ जाने पर रगडे़ नहीं, पानी से आंख को अच्छी तरह से धो लें। बाहर धूप में निकलें तो चश्मा लगाऐं व समय-समय पर नेत्र रोग विशेषज्ञ को अपनी आंखें चैक कराते रहें। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने डाॅक्टर्स व उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए मौजूद लोगों को बताया कि व्हीआईएसएम हाॅस्पिटल सेवा भाव की दृष्टि से समय-समय पर निःशुल्क शिविरों का आयोजन कर रहा है। हाॅस्पिटल द्वारा जनमानस को प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 02 बजे तक निःशुल्क ओपीडी परिसर में प्रदान की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि शिविर में मोतियाबिंद के चयनित मरीजों का निःशुल्क आॅपरेशन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *