UP CM योगी आदित्यनाथ को दी जान से मारने की धमकी, एसटीएफ से बोला मैं डॉन बनना चाहता हूं

मुरैना. UP STF  ने मुरैना जिले के महाराजसिंहपुरा गांव में दविश देकर सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को मंगलवार की रात को दबोच लिया है। युवक ने सोमवार को इंस्टाग्राम से CM का नम्बर निकालकर सीएम हाउस कॉल कर दिया था।
सिविल लाइन थाना इलाके के हासई मेवदा के मजरा महाराजसिंह का पुरा गांव में निवासी सुनील गुर्जर 20, ले इंस्टाग्राम पर यूपी के CM YOGI  आदित्यनाथ संपर्क नम्बर निकाला और कॉल कर दिया। सीएम हाउस के कर्मचारी ने कॉल को रिसीव कर युवक से पूछा कि सीएम कोल क्यों लगाया तो सुनील बोला सीएम से बात करा दो। कर्मचारी ने कहा कि मुझे अपनी बात बता दें तभी मैं योगी को मारना चाहता हूं। कर्मचारी ने पूछा क्यों मारना चाहते हो। इस पर आरोपी सुनील ने जबाव दिया सीएम को मारकर मैं डॉन बनना चाहता हूं। इस बाद के बाद यूपी का इंटेलीजेंस सिस्टम हरकत में आया और आगरा एसटीएफ को टॉस्क दिया गया।
एसटीएफ पहुंची मुरैना
घटना के बाद यूपी एसटीएफ की टीम मंगलवार को लखनऊ से शाम 7.30 बजे मुरैना पहुंची। टीम ने महाराजसिंह पुरा में युवक के घर छापा मारा और वह घर पर नहीं मिला तो सिविल लाईन पुलिस को फोन पर सूचना दी गयी। इसके बाद थाने के पास ही छौंदा टोल प्लाजा पर पुलिस ने उसे पकड़कर यूपी एसटीएफ के हवाले कर दिया। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। एसटीएफ ने युवक के किसी अपराधी गिरोह या आतंकवादी संगठन से संबंधों की भी जांच-पडताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *