पेट्रोल महंगा, भोजन की थाली 400 रुपये में मिली तो पानी की बोतल 40 रुपये में

जबलपुर. महाकुंभ का हिस्सा बनने के लिए कटनी से रीवा के चाकघाट के बीच रविवार शाम से सोमवार सुबह तक जाम में फंसे लोग परेशान हुए। गुजरात के प्रवीण भाई अपनी कार में स्वजन के साथ थे। कटनी के धनगंवा बायपास पर चर्चा में कहा कि हमें तो बस संगम पहुंचकर गंगा स्नान करना है। परेशानियों के बारे में कहा कि चार पहिया में पेट्रोल लगभग खत्म था। कटनी के पास गुजरे तो पेट्रोल पंप दिखा पर जाम होने के कारण वाहन को नहीं ले जा सके। बमुश्किल कुछ दूरी पर दूसरे पंप पर वाहन किनारे कर पेट्रोल कुछ महंगे दामों पर लिया। इसी तरह से भोजन की थाली चार सौ रुपये में मिली तो पानी की बोतल 40 रुपये में खरीदी।
सतना से एक और कटनी से दो कुंभ स्पेशल ट्रेन चलानी पड़ीं
श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए रेल प्रबंधन ने सोमवार को तीन कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाकर प्रयागराज के लिए रवाना की गईं। एक स्पेशल सतना जंक्शन तो दो अन्य कटनी से चलाई गई हैं। रेलवे के मुताबिक सोमवार की सायं को सतना स्टेशन से करीब 15 हजार लोग प्रयागराज के लिए रवाना हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *