MP में शुरू हुआ नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन, पुलिस और STF ने बनाई संयुक्त टीम

भोपाल. मध्य प्रदेश में नक्सलियों को ढेर करने की पहल शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ के बाद अब मध्य प्रदेश में भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। खासतौर पर बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिलों में सुरक्षाबलों की सक्रियता बढा दी गई है। हाल ही में बालाघाट के हट्टा थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस और नक्सलिों के बीच मुठभेड हुई जिसमें नक्सली अपनी पॉजीशन छोडकर भाग खडे हुए। मौके से ग्रेनेड लॉन्चर, मैगजीन औ गोला-बारूद बरामद किया गया।
बीजापुर ऑपरेशन के बाद बढ़ी सतर्कता
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हाल ही में सुरक्षा बलों ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 31 नक्सलियों को मार गिराया था। हालांकि इस मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद हो गए थे। इस ऑपरेशन के बाद नक्सलियों पर दबाव बढ़ा है, जिसके चलते मध्य प्रदेश की ओर उनका मूवमेंट तेज हो सकता है। इसे देखते हुए राज्य की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
बालाघाट में जंगलों में छिपे नक्सलियों पर कड़ी नजर
बालाघाट जिले के राजा डेरा और केकेडेवाड़ा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसटीएफ और पुलिस की टीम पर करीब 20 नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों की ताबड़तोड़ गोलीबारी के चलते नक्सली घबराकर भाग निकले। मौके से बरामद हथियारों और अन्य सामग्री से साफ है कि नक्सली इलाके में बड़ी साजिश रच रहे थे।
मध्य प्रदेश में बढ़ाई गई सुरक्षा
प्रदेश के गृह मंत्री ने नक्सल विरोधी अभियानों को और मजबूत करने के लिए पुलिस बल की संख्या बढ़ाने और विशेष बटालियन बनाने की बात कही है। सरकार का लक्ष्य है कि 2026 तक प्रदेश को नक्सल मुक्त किया जाए। इसके तहत लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं और ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों का भी उपयोग किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *