मिल्कीपुर से भाजपा प्रत्याशी चन्द्रभानु पासवान ने लहराया भाजपा परचम

अयोध्या. उत्तरप्रदेश के मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी चन्द्रभानु पासवान 60 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद शुरू से पीछे ही रहे। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी हार स्वीकार कर ली है। हालांकि उन्होंनें अयोध्या पुलिस -प्रशासन पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव के लिये भाजपा ने पुराने धुरंधरों के बजाय नये चेहरे पर चन्द्रभान पासवान पर दांव खेला था। समाजवादी पार्टी पहले से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को यहां से प्रत्याशी घोषित कर चुकी थी। अवधेश प्रसाद की तरह चन्द्रभानु पासवान पासी समाज से आते हैं। पेश से वकील चन्द्रभानु अयोध्या के रूदौली से 2 जिला पंचायत सदस्य रहे है। अभी उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य है। चन्द्रभानु भाजपा की जिला इकाई में कार्य समिति के भी सदस्य है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में वह अनुसूचित जाति संपर्क प्रमुख रहें। वहीं, उनके पिता बाबा रामलखन दास ग्राम प्रधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *