सुसाइड करने से पहले 4 नम्बरों पर हुई थी बात, दीवार पर चढ़ते ही लोग बचाने दौड़े, छात्रा के पिता बोले लड़की की हत्या की गयी
ग्वालियर. किले स्थित सास-बहू के मंदिर से कूंदकर जान देने वाली 9वीं क्लास की छात्रा ने अंतिम बार मोबाइल पर राज यादव नाम के लड़के बात की थी। उनकी बात लगभग 1 घंटे तक हुई थी। इसके अलावा छात्रा ने 3 और नम्बर पर बात की थी। आनंदनगर स्थित शिवनगर निवासी पुष्पा यादव 7 फरवरी गुरूवार की शाम को 4 बजे कोचिंग जाने की कहकर घर से निकली थी। वह उरवाई गेट के रास्ते स्कूटी से सीधे किले पर पहुंची। किले की दीवार के पास स्कूटी पार्क की और जूते उतार कर दीवार पर चढ़कर छलांग लगा दी । आत्महत्या से पहले एक घंटे छात्रा के पिता के पास नम्बरों से कॉल आये थे। जिसमें बेटी को बचा लेने के लिये कहा गया था।
पुष्पा के घर से निकलने के बाद शाम 4.20 बजें पुष्पा के पिता को एक लड़की कॉल आया और उसने कहा था कि पुष्पा जाने देने जा रही है। ठीक 10 मिनट के बाद 4.30 बजे किसी राज यादव का कॉल आया, उसने भी पुष्पा को बचा लेने की बात कहीं थी। शुक्रवार को छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

दीवार पर चड़ी तो लोग बचाने दौड़े
परिजनों का कहना है कि पुष्पा जब घर से निकली तो किसी को उसने एहसास नहीं होने दिया कि वह क्या करने जा रही है। वह प्रतिदिन की तरह घर से हंसती -मुस्कराती निकली थी। पुष्पा को सास-बहू के मंदिर के पास किले पर ही दुकान चलाने वाले कुछ लोगों ने किले की दीवार चढ़ते देखा था। लोग आवाज लगाते हुए उसे बचाने के लिये दौड़े। वह पहुंचते इससे पहले ही उसने छलांग लगा दी। खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। छात्रा को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के पिता रिंकू यादव मोतीझील पर एसक पंप पर कर्मचारी है।

