यूथ कांग्रेस नेता ने बहन की शादी के कार्ड पर सोनिया और राहुल गांधी छपवाई गयी, भाजपा नेता बोले -सदबुद्धि आये
ग्वालियर. यूथ कांग्रेस के एक नेता की अपनी बहन की शादी के कार्ड पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की फोटो छपवाई है। डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ छापी गयी कांग्रेस नेताओं की फोटो वाला यह कार्ड वायरल हो रहा है। इधर, भाजपा नेता रामेश्वर भदोरिया ने तंज कसते हुए कहा है कि वैसे तो राहुल गांधी की शादी नहीं हो रही थी। लेकिन अब यूथ कांग्रेस के नेता ने अपनी बहन की शादी में राहुल गांधी का फोटो और सोनिया गांधी का आर्शीवाद देते हुए फोटो छपवा दिया है। हो सकता है कि अब शायद राहुल गांधी को सदबुद्धि आये और वह शादी कर लें। मुझे आशा है कि निश्चित रूप से वह शादी कर लेंगे।
संविधान की रक्षा कर रहे हैं इसलिये छपवाई फोटो
युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेश दंडोतिया की बहन की शादी 24 फरवरी को ग्वालियर में होने जा रही है। उन्होंने शादी के कार्ड पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी का फोटो भी छपवाया है।

