ग्वालियर के क्षेत्रीय प्रमुख खनिज विभाग अधिकारी ने बताया, MP के इस जिले में छिपा है सोने का खजाना

शिवपुरी. भू गर्भ में सोने का खजाना होने की संभावना है, जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से एक पत्र आया है जिसमें इस बात की संभावना जताई गई है कि शिवपुरी जिले के खाजरा, देवरी, क्यारा और अछारेमी गांव में 108 वर्ग किमी जमीन में सोना व बेस मेटल होने की संभावना है। ग्वालियर के क्षेत्रीय प्रमुख खनिज विभाग अधिकारी ने लेटर आने की बात बताई।
जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से जो पत्र आया है उसमें पूछा गया है कि शिवपुरी जिले के खाजरा, देवरी, क्यारा और अछारेमी गांव में 108 वर्ग किमी भू गर्भ में अलौह अयस्क और सोना हो सकता है। लेटर में ये भी पूछा गया है कि क्या इन जगहों पर किसी की लीज है। इसके साथ ही नैनागिरी में खनिज विभाग को क्वार्टज ग्लास का बडा भंडार और कोलारस में ढाई हेक्टेयर जमीन में फायर क्ले का पहाड मिला है।
बताया जा रहा है कि जिस जमीन के नीचे सोने का खजाना होने की संभावना है वो सरकारी जमीन है और अनुमति मिलने के बाद जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम एक्सपर्ट के साथ यहां पर जांच करने के लिए आ सकती है। जांच में अगर यहां पर सोने का भंडार मिला तो ये मध्यप्रदेश के विकास के लिए काफी कारगर हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *