स्कूल बसों की फिटनेस के लिये अभियान, फिटनेस के अनुरूप न मिलने पर 3 बसों पर लगाया जुर्माना 

कलेक्टर ने दिए निर्देश स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो
ग्वालियर – बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर स्कूली बसों की फिटनेस जाँचने के लिये कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर शहर में विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत परिवहन विभाग की टीम ने गुरुवार को शहर के विभिन्न स्कूलों से जुड़ीं बसों की फिटनेस जाँची। इस दौरान सेंट जोसेफ स्कूल की 3 बसों की फिटनेस मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर इन बसों पर 9 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। मानकों के अनुरूप बसों की फिटनेस सुनिश्चित करने के बाद ही बच्चों का परिवहन करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने आरटीओ व यातायात पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्वालियर शहर सहित जिले के सभी स्कूलों में संलग्न स्कूली वाहनों की जाँच कर उनकी फिटनेस सुनिश्चित कराएं। स्कूल संचालकों को भी आगाह कर दें कि उन्हीं बसों से बच्चों को आने-जाने की अनुमति दी जाए जो बच्चों के लिये पूरी तरह सुरक्षित है। अर्थात उनकी फिटनेस बेहतर हो।
गुरुवार को आरटीओ की टीम ने निरीक्षण के दौरान बगैर परमिट के चल रही एक बस भी जब्त की गई। बस को पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *