जेयू में छात्रा से छेड़खानी और शिकायत अभद्रता की, मौखिक शिकायत पर बाबू को किया निलंबित

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षण संस्थान में बीपीएड की छात्रा से संस्थान के ही एक बाबू ने अभद्रता कर दी। जिस पर अन्य छात्र एकत्रित हो गये और हंगामा खड़ा कर दिया। हालांकि छात्रा ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। लेकिन मौखिक शिकायत मिलने पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर हंगामा कर रहे छात्रों से बात की और इसके बाद अभद्रता करने वाले बाबू जितेन्द्रसिंह भदौरिया को निलंबित कर दिया है।
बुधवार को जीवाजी विश्वविद्यालय के बीपीएड के तीसरे सेमेस्टर की एक छात्रा विभाग में किसी काम से गयी थी। वहां लिपिक जितेन्द्रसिंह भदौरिया के पास मार्कशीट में कुछ कमी रहने पर वह पूछने के लिये गयी थी। इसी समय बाबू और छात्रा के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गयी। छात्रा ने आरोप लगाया है कि कर्मचारी जितेन्द्रसिंह ने उसके साथ अभद्रता की है। छात्रा के चिल्लाने की आवाज आते ही वहां अन्य कर्मचारी और छात्र एकत्रित हो गये ।छात्रा ने अभद्रता की बात बताई तो साथी छात्र हंगामा करने लगे। हंगामे की खबर मिलते ही प्रभारी रजिस्ट्रार कुलदीप चौहान, विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुलश्रेष्ठ तथा अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने छात्रा से बात की उसे समझाया और छात्रा की मौसिखक शिकायत के आधार पर जितेन्द्र सिंह भदौरिया को अभद्रता करने के आरोप में निलंबित कर दिया।
छात्रा से छेड़खानी और मौखिक शिकायत अभद्रता की
सबसे पहले हंगाम की जो खबर अधिकारियों के पास पहुंची उसमें कर्मचारी द्वारा छेड़छाड़ की बात कही गयी तो थी। जब अधिकारी पहुंचे तो प्रारंभिक तौर पर छात्रा ने यही शिकायत की थी। लेकिन बाद में बदनामी के डर से उसने लिखित शिकायत नहीं की है। जिसके बाद अभद्रता की मौखिक शिकायत की गयी। अंत में प्रभारी रजिस्ट्रार कुलदीप चौहान ने कर्मचारी जितेन्द्र भदौरिया को निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *