ग्वालियर में सिंघल परिवार से जुडी फर्मों से 100 करोड की वसूली के लिए आईटी टीम की कार्रवाई

ग्वालियर. टैक्स चोरी से जुडे 16 साल पुराने मामले में आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को कार्रवाई की। दोपहर डेढ बजे के लगभग टीम जयेंद्रगंज स्थित ईजी गो ट्रिप और एक अन्य एंटरप्राइजेज के कार्यालय पहुंची। यहां टीम ने फर्म से जुडे दस्तावेज खंगाले और पता लगाया कि आखिर दर्जनभर नोटिस भेजने के बाद भी करोडों रुपए की टैक्स की राशि जमा क्यों नहीं की जा रही। आयकर विभाग से जुडे सूत्रों की माने तो मामला 2008 में हुई सर्च से जुडा हुआ है। उस समय सिंघ हिंदुस्तान और गालव सोसायटी के संचालन से जुडे हुए है। आयकर विभाग ने इस कार्रवाई में करोडों रुपए की टैक्स चोरी पकडी थी। इसके बाद विभाग ने एसेसमेंट की कार्रवाई की और अपील के निराकरण के बाद 100 करोड से ज्यादा टैक्स की डिमांड निकाली। डिमांड की वसूली के लिए विभाग लंबे समय से नोटिस भेज रहा था लेकिन ना तो नोटिस का जवाब मिला और ना ही राशि जमा कराई। ऐसे में पुलिस बल के साथ आईटी टीम जयेंद्रगंज स्थित कार्यालय पहुंची।
एक तरफ आयकर विभाग की टीम प्रतिष्ठान के अंदर कार्रवाई में जुटी हुई थी वहीं बाहर आसपास के लोग जमावडा लगाए हुए थे। एक व्यापार ने बताया कि 2008 में हुई कार्यवाही के दौरान नगद के बदले एट पार चेक देने की बात सामने आई थी। जिसमें सोसायटी द्वारा एट पार चैक दिया जाता था। इसमें ग्वालिर का व्यापारी नगद पैसे देता था। बदले में सोसायटी एट पार चैक देती थी। उसी चेक से ग्वालियर का व्यापारी मनचाहे स्थान से उस राशि का माल खरीद लेता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *