बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा ‘सरकारी योजना’ का लाभ
ग्वालियर. शहर में 42187 उपभोक्ताओं ने ही अब तक केवायसी कराई है जबकि शहर में 3 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता है। ग्वालियर शहर में केवायसी कराने का लक्ष्य 31 दिसंबर तक तय किया गया था लेकिन अब तक एक चौथाई का आंकडा भी पार नहीं हो पाया है। यदि यही हालात रहे तो इसमें 6 महीने से अधिक का समय लगा सकता है।
ऐसे करा सकते हैं केवायसी
जानकारी के लिए बता दें कि शासन की लाभकारी योजनाओं का फायदा लेना चााहते है तो उपभोक्ताओं को ई-केवायसी कराना अनिवार्य है। उपभोक्ता मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपाय ऐप के जरिए भी ई-केवायसी करा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध उपाय ऐप डाउनलोड कर बिजली उपभोक्ता समग्र केवायसी में अपना उपभोक्ता क्रमांक एवं समग्र क्रमांक दर्ज करने के बाद लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर केवायसी प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं।
उपभोक्ताओं ने कराई केवायसी
ग्वालियर सहित चंबल अंचल के जिलों में केवायसी की रफ्तार धीमी है। दिसंबर-2024 तक लगभग सभी उपभोक्ताओं को केवायसी करना थी, लेकिन बिजली कंपनी लगभग सभी जिलों में लक्ष्य से काफी पीछे हैं। जनवरी माह के अंतिम सप्ताह तक ग्वालियर ग्रामीण में 20 हजार 995, शहर वृत्त ग्वालियर में 41 हजार 993, अशोकनगर में 20 हजार 615, दतिया में 23 हजार 592, शिवपुरी में 24 हजार 291, श्योपुर में 09 हजार 340, मुरैना में 21 हजार 708 एवं भिण्ड में 09 हजार 999 बिजली उपभोक्ताओं की केवायसी कराई है।

