MP में स्पीड से आ रहा पश्चिमी विक्षोभ, 13 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि अलर्ट

ग्वालियर. मौसम लगातार करवट ले रहा है, राजस्थान में बने चक्रवातीय घेरे से हवा का रूख पश्चिमी दिशा हो गया। इससे दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया। इससे सर्दी घट गई और दिन में धूप की चुभन बढ गई। मौसम विभाग के अनुसार 3 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे अगले 48 घंटे में बादल छा सकते है जिससे रात के तापमान में उछाल आएगा और दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है साथ ही 13 जिलों में बारिश-ओवावृष्टि की संभावना है।
कैसा रहा तापमान
बीते दिन के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस कारण दिन में धूप की चुभन रही और सर्दी गायब हो गई। दिन में लोगों के गर्म कपडे पहनने पर गर्मी का अहसास हो रहा था। रात का तापमान भी सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा और रात में भी सर्दी गायब हो गई। इस बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढा दी है।
12 से 14 फरवरी को होगी तेज बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होगा। दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। सोमवार को ग्वालियर-चंबल में बादल छाएंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है। सतना, रीवा, जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सागर, सीधी , नर्मदापुरम , खरगोन और खंडवा, बैतूल, भोपाल, धार, गुना में बारिश की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *