निर्माण कार्य में गुणवत्ता से न करें समझौता एवं अपने आस-पास रखें स्वच्छता: निगमायुक्त

निगमायुक्त संघ प्रिय ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर ली विभागों की जानकारी
ग्वालियर -नवागत निगमायुक्त संघ प्रिय ने नगर निगम के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया तथा विभिन्न विभागों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में अपर आयुक्त विजय राज, मुनीश सिंह सिकरवार, अनिल दुबे, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, अधीक्षण यंत्री जेपी पारा, उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, बीके त्यागी सहित अन्य सभी विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में निगमायुक्त संघ प्रिय ने अधिकारियों से कहा कि हम सभी एक परिवार के रुप में मिलकर ईमानदारी, पूर्ण निष्ठा, मेहनत एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें। जिसे जो कार्य दिया जाए समय पर पूर्ण करें। निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि शहर की स्वच्छता के लिए सभी मिलकर कार्य करें।
इसके साथ ही निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने निर्देशित किया कि हितग्राही मूलक योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और आम नागरिक किसी कार्य के लिए परेशान न हो। साथ ही आमजन से विनम्र होकर बात करें और उनकी समस्याओं का उचित निराकरण भी करायें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया जहां भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं वहां गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। संबंधित अधिकारी प्रोपर मॉनिटरिंग करे। साथ ही जहां निर्माण कार्य होता है उस स्थल का चयन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर करें। जिससे आमजन को उसका लाभ मिल सके।
निगम मुख्यालय का किया निरीक्षण
नवागत निगमायुक्त संघ प्रिय ने निगम मुख्यालय स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निगमायुक्त ने निगम मुख्यालय मंे निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी अपने विभागों में साफ सफाई रखे। कहीं भी गंदगी न मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही निर्देशित किया जहां आप बैठते हैं और सीढ़ियों के पास दीवारें गंदी न हो, कोई भी टूटा फूटा सामान न हो। कार्यालय में कोई भी सामग्री गंदी, खुले में न रखी हो उसे साफ करके व्यवस्थित रखें। इसके साथ ही निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *