पांच मंजिला बिल्डिंग गिरने से 3 की मौत

नई दिल्ली. बुराड़ी इलाकेे के कौशिक एनक्लेव ऑस्कर स्कूल के पास 5 मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गयी। घटना में एक 8 वर्षीय बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो गयी। 12 धायल हो गये। 8 लोगों को अब भी मलबे में दबे होने संभावना है। इमारत पिछले एक साल से बन रही थी। बिल्ंिडग में अभी फिनिशिंग का काम चल रहा था। जो मजदूर यहां काम कर रहे थे आसपास भी काम करते हैं। वहीं इसी इमारत के नजदीक एक खाली एरिया में किराये के कमरे में रह रहे थे। जब इमारत भर भराकर जमींदोज हो गयी तो पूरा मलबा उन्हीं कमरों के ऊपर गिर पड़ा।
12 लोगों को निकाला
ऐसा बताया जा रहा है कि बिल्डिंग गिरते वक्त लगभग 20 से 22 लोग यहां रह रहे थे। जो कि इस बिल्डिंग के मलबे के नीचे दब गये। आसपास के लोगों घटनास्थल पर पहुंचे और कोशिश करके लगभग 12 लोगों को निकाला गया है।
घायलों को भेजा ट्रॉमा सेंटर
घायलों में से 3 पुरूष गंभीर है। जिन्हें उपचार के लिये ट्रॉमा सेंटर रेफरन किया गया है। एक 8 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गयी है। जिसका नाम राधिका बताया जा रहा है। अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना जताई है।
घायलों के नाम
1. संजय उम्र 28 साल
2. कृष्णा उम्र 30 साल
3. ज्ञानु उम्र 27 साल
4. रजनी उम्र 26 साल
5. सिमरन उम्र 10 साल
6. खुशी उम्र 8 साल
7. लल्लू उम्र 40 साल
8. सविता उम्र 32 साल
9. सोनिया उम्र 16 साल
10. प्रियंका उम्र 14 साल
11. आकांक्षा उम्र 6 साल
12. अजय उम्र 5 साल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *