कैलाश मानसरोवर यात्रा 5 साल बाद फिर शुरू होगी

नई दिल्ली. इस साल गर्मी के मौसम से कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो जाएगी, इसके साथ ही भारत-चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स सर्विस भी शुरू होगी। हालांकि अभी इसकी डेट नहीं आई है। यह जानकारी सोमवार रात को विदेश मंत्रालय ने एक बयान में दी। इसमें बताया गया कि यह 2 बडे फैसले बीजिंग में भारत के विदेश सचिव विक्रम विक्रम मिस्त्री और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच दो दिन की बैठक में लिए गए।
फ्लाइट सर्विस और यात्रा 2020 से बंद थी
कैलाश मानसरोवर यात्रा और दोनों देशों के बीच फ्लाइट सर्विस 2020 से बंद थी। इसकी वजह दोनों के बीच सीमा विवाद के बाद खराब रिश्ते और कोविड की लहर थी। भारत-चीन के बीच जून 2020 में डोकलाम विवाद हुआ था और 2019 मार्च में कोविड की पहली लहर आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *