सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर में 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण

ग्वालियर 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सीमा सुरक्षा बल में विभिन्न भव्य और गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का आरम्भ टेकनपुर सीमा सुरक्षा बल अकादमी, संयुक्त निदेशक ब्रजेश कुमार द्वारा सबसे पहले अजेय प्रहरी शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किये गये तथा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद उन्होंने अकादमी के वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई परेड स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, अन्य कार्मिकों और उनके परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

क्र. सं. रैंक नाम पदक
1.        महानिरीक्षक/संयुक्त निदेशक, अकादमी ब्रजेश कुमार PRESIDENT’S MEDAL FOR  DISTINGUISHED SERVICE  
2.        द्वितीय कमान अधिकारी पंकज मणि सक्सेना MEDAL FOR  MERITORIOUS SERVICE  
3.        निरीक्षक जगन्नाथ सिंह चौहान MEDAL FOR  MERITORIOUS SERVICE  

इस वर्ष 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा सीमा सुरक्षा बल के 56 अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, अन्य कार्मिकों को विभिन्न पुलिस पदकों से अलंकृत किया गया । इनमें से निम्न 3 अधिकारी और अधीनस्थ अधिकारी सीमा सुरक्षा बल अकादमी, टेकनपुर में तैनात है।
76वें गणतंत्र दिवस समारोह में कार्यक्रमों की कड़ी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे मध्य प्रदेश ग्वालियर, रामकृष्ण मिशन आश्रम, (जो कि रामकृष्ण मिशन, बेलूर मठ, हावड़ा की एक शाखा है) के तत्वावधान में सुबह 12:30 बजे, महादजी सिंधिया सभागार, अकादमी में प्रस्तुत किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *