VISM में राजमाता विजयाराजे सिंधिया को 24वीं पुण्यतिथि पर श्रृद्वासुमन अर्पित कर किया स्मरण
ग्वालियर- VISM ग्रुप आॅफ स्ट्डीज़ में 25 जनवरी को कैलाशवासी राजमाता विजयाराजे सिंधिया को उनकी 24वीं पुण्यतिथि पर श्रृद्वासुमन अर्पित कर स्मरण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर, चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, वरिष्ठ डाॅ. केके. गुप्ता, समाजसेवी अवनीश भदौरिया एवं VISM हाॅस्पिटल के प्रशासनिक अधिकारी अमित चौहान ने राजमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वाजंली दी।
इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को राजमाता विजयाराजे सिंधिया के कार्यो की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत सराहनीय योगदान दिया। उन्ही के योगदान से ग्वालियर में राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान मौजूद है, जो ग्वालियर से लगभग 100 किलो मीटर दूर तक के क्षेत्र में अच्छी व उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य के केन्द्र माने जाते है। VISM ग्रुप राजमाता के सपनो के अनूरूप ही आगे बढ़ रहा है गरीब व ग्रामीण क्षे़त्रों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा एवं VISM हाॅस्पिटल के अन्तर्गत निःशुल्क ओपीडी एवं उच्च कोटि की चिकित्सा मुहैया करा रहा है। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालयों के शिक्षकगण, प्राचार्यगण व छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।
