26/11 मुंबई हमलों के दोषी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया जाएगा

नई दिल्ली. अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले के दोष तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। भारत सरकार लंबे समय से इसकी कोशिश कर रह थी। अब तहव्वुर राणा को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। राणा ने निचली अदालतों में कानूनी लडाई हारने के बाद भारत में अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था। उसने फ्रांसिस्कों में यूएस कोर्ट ऑफ अपील में याचिका दायर की थी जो उसके लिए आखिरी मौका था। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वह भी खारिज हो चुका है।
कौन है तहव्वुर राणा
तहव्वुर हुसैन राणा को 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड माना गया है। भारतीय जांच एजेंसियों का दावा है कि राणा का संबंध पाकिस्तानी-अमेरिकी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से था। हेडली भी मुंबई हमले में शामिल मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है। आरोप है कि उसने पाकिस्तान में आतंकवादियों को ट्रेनिंग देने और भारत भेजने की पूरी प्लानिंग बनाई थी। मुंबई आतंकी हमलों में छह अमेरिकियों सहित कुल 166 लोग मारे गए थे। पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने 60 घंटे से अधिक समय तक मुंबई के प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण स्थानों पर लोगों पर हमला किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *