निगमायुक्त ने किया स्वर्ण रेखा नदी पर जाली कार्य का निरीक्षण

ग्वालियर – स्वर्ण रेखा पीआईएल. में उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में स्वर्ण रेखा में भैंस मंडी एरिया में जाली लगाई जाने का काम शुरू हो गया है। जिसका निरीक्षण आज निगमायुक्त ने नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम आयुक्त ने सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित नगर निगम के मदाखलत स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिटी प्लानर श्री पवन सिंघल, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री श्री एपीएस जादौन, नोडल अधिकारी विधि अनूप लिटोरिया, सहायक यंत्री अनिल चौहान, अमित गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों के साथ भैंस मंडी पुल पर जाली लगाने के कार्य का निरीक्षण किया, तेज गति और गुणवत्ता पूर्ण कार्य किया जाएगा। इसके बाद तेंदुलकर मार्ग स्थित नगर निगम के मदाखलत स्टोर का निरीक्षण किया । निरीक्षण में निगमायुक्त ने स्टोर में जगह, बिल्डिंग आदि को देखा, इसके बाद रजिस्टर और अन्य दस्तावेज चेक किए। जांच में चेक पाया गया कि आवक, वितरण, रसीद कट्टे और स्टॉक रजिस्टर पर सहायक निरोधक अधिकारी रवि कुमार कोरी के हस्ताक्षर नहीं थे। इसके चलते निगमायुक्त ने सहायक निरोधक अधिकारी रवि कुमार कोरी को नोटिस जारी किया है।
स्वर्ण रेखा पीआईएल. में उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देश पालन में स्वर्ण रेखा में भैंस मंडी एरिया में जाली लगाई जाने का काम शुरू हो गया था जिसका निरीक्षण आयुक्त द्वारा स्मार्ट सिटी की टीम एवं निगम अधिकारियों के साथ किया गया.. मौके पर ठेकेदारों को तुरंत काम करने एवं गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए अधिकारियों को इसको उचित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *