तेल के दाम कम करें सऊदी अरब, अमेरिकी निवेश को 1 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाये, दावोस में बोले ट्रम्प
दावोस. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरूवार स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित किया। उन्होंने सऊदी अरब से तेल की कीमत में कटौती करने और अमेरिका में निवेश को एक ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाने की अपील की है।
ट्रम्प ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से कहा है कि मैंने ग्रीन न्यू डील को खत्म कर दिया। मैं इसे ग्रीन न्यू स्कैम कहता हूं। मैं एक तरफा पेरिस जलवायु समझौते से हट गया और महंगे इलेक्ट्रिक वाहन के मैंडेट को समाप्त कर दिया। अमेरिका के पास धरनी पर किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक मात्रा मे तेल और गैस हैैं हम इसका उपयोग करने जा रहे है। मैं सऊदी अरब और ओपीईसी से तेल की कीमत कम करने के लिये भी कहने जा रहा हूं। आपको इसे कम करना होगा।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह भी दावा किया है कि अगर तेल की कीमतें कम हो जाती है तो रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा है कि अगर कीमतें कम हो जाती है तो रूस-यूक्रेन युद्ध तत्काल समाप्त हो जायेगा। मैं मांग करूंगा कि ब्याज दरें तत्काल कम की जाये। पूरी दुनिया में उन्हें कम किया जाना चाहिये। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबांधित करते हुए ट्रम्प ने दुनियाभर के व्यापारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अपने मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस को अमेरिका में लाये। अन्यथा टैरिफ बढ़ोत्तरी का सामना करने के लिये तैयार रहें। ट्रम्प ने कहा है कि दुनिया के हर बिजनेस के लिये मेरा मैसेज बहुत सरल है। आइये और अपना प्रॉडक्ट अमेरिका में बनाइये और हम आपको दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सबसे कम टैक्स की सुविधा देंगे।
