MP में बसेंगे नए शहर, स्मार्ट सिटी के बाद अब सरकार बनाएगी ग्रीन फील्ड सिटी

भोपाल. मध्य प्रदेश में नए शहर बसेंगे ये शहर सर्व सुविधाओं से लैस होंगे और प्रदेश सरकार इन्हें बसाने में करीब 50 हजार करोड रुपए खर्च करेगी। दरअसल मध्य प्रदेश में स्मार्ट सिटी के बाद अब ग्रीन फील्ड सिटी बनाने की योजना सरकार बना रही है। खास बात यह है कि इन शहारों में 30 प्रतिशत जमीन ग्रीनरी के लिए रिजर्व होगी और उस जमीन पर सिर्फ पेड-पौधे ही लगाए जाएंगे। इन शहरों में रोड, पानी, बिजली, रेलवे लाइन, अस्पताल, स्कूल, सोलर सिस्टम और ग्रीनरी समेत अन्य सुविधाएं होंगी।
इन शहरों के पास बसेगीं नई ग्रीन फील्ड सिटी
शुरूआती जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में भोपाल के पास सीहोर जिले के पास नया ग्रीन फील्ड शहर विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही मंडीदीप-औब्दुल्लागंज के बीच, जबलपुर और कटनी के बीच और रतलाम और पीथमपुर के आसपास भी ग्रीन फील्ड सिटी बसाई जाएंगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त भरत यादव ने बताया कि सरकार प्रदेश में नए ग्रीन फील्ड शहर बसाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए टी एंड सीपी और नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी इन शहरों के लिए स्थान चयन पर विचार कर रहे है।
ग्रीन फील्ड सिटी में होंगी तमाम सुविधाएं
जो नई ग्रीन सिटी बसाई जाएंगी वो तमाम सुविधाओं से लैस होंगी। उनमें रोड, पानी, बिजली, रेलवे लाइन, अस्पताल, स्कूल, सोलर सिस्टम और ग्रीनरी समेत अन्य सुविधाएं होंगी। बताया जा रहा है कि औद्योगिक क्षेत्र और नेशनल हाईवे के आसपास इन ग्रीन सिटी को बसाए जाने से यहां पर लोगों को रोजगार के अवसर मिलेगें। इतना ही नहीं नए व पुराने शहर के बीच कनेक्टिवी अच्छी हो इसके लिए बेहतर सड़कें भी बनाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *