15 मार्च से पहले आमजन के लिये खोला जायेगा विवेकानंद नीडम रेलवे ओबर ब्रिज, फरवरी की जायेगी लोड़ टेस्टिंग, विवेकनंद नीडम की तरफ सकरा नजर आ रहा है
ग्वालियर. झांसी रोड स्थित नाका चंद्रवदनी की ओर से आने वाले वाहन चालकों कलेक्ट्रैट पहुंचने के लिये 3 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। इसके लिये झांसी रोड़ से विवेकानंद नीडम के रेलवे ओबर ब्रिज (ROB)के प्रांरभ के होने वाले सीधे महज 3 मिनट में कलेक्ट्रैट पहुंच सकेगे। लेकिन जब पुल को ड्रोन से देखा गया तो विवेकनंद नीडम की तरफ सकरा नजर आ रहा है। विवेकानंद नीडम की ओर तेजी निर्माण कार्य चल रहा है। विवेकानीडम ROB पर 15 मार्च से पहले लोड टेस्टिंग की जायेगी। विवेकानंद नीडम की ओर पुल का आकार सकरा होने पर भविष्य में वाहन चालकों परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यह सभी कार्य कराने के बाद ROB पर भार वहन करने की क्षमता (लोड टेस्टिंग) जाँचें और उसके बाद 15 मार्च तक यह विवेकानंद नीडम ROB आम जनता के उपयोग के लिये खोला जाए। उन्होंने सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ROB का शेष काम युद्ध स्तर पर पूर्ण कराएँ, जिससे 15 मार्च तक यह ROB आमजन के लिये शुरू हो सके। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री सेतु निगम जोगिन्दर सिंह यादव सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विवेकानंद नीडम पुल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
विवेकानंद नीडम के समीप निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) आरओबी को जोड़ने के लिए बनाई जा रही एप्रोच रोड के दोनों तरफ आकर्षक फर्निशिंग, वृक्षारोपण एवं सुंदर एलईडी लाइट लगवाएं। साथ ही आरओबी के ऊपर सुरक्षा को ध्यान में रखकर ऊँचीं रैलिंग लगवाएं। यह सभी काम हर हाल में मार्च के पहले हफ्ते में पूरे कराएं। इस आशय के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने विवेकानंद नीडम आरओबी के निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों को दिए।
पाँचों आरओबी के नीचे का भाग पार्कों के लिये नगर निगम को हैंडओवर करें
कलेक्टर ने सेतु निगम के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि ग्वालियर शहर के पाँचों आरओबी के नीचे का भाग नगर निगम को हैंडओवर करने के लिये प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने कहा पड़ाव आरओबी के नीचे नगर निगम द्वारा विकसित किए गए पार्क की तर्ज पर विवेकानंद नीडम आरओबी सहित शहर के अन्य आरओबी के नीचे सुनियोजित ढंग से पार्क विकसित कराए जायेंगे।
