20 नक्सलियों के एनकाउंटर, 15 के शव मिले, 1 करोड़ का इनामी भी मारा गया

गरियाबंद. छत्तीसगढ के गरियाबंद में हुई मुठभेड में 20 नक्सली मारे गए। सर्च ऑपरेशन जारी है और माना जा रहा है कि अभी और शव मिल सकते है। वहीं नक्सली अभी भी रूक रूक कर गोलीबारी कर रहे है। 60 से अधिक नक्सलियों के घेरे जाने की खबर है। छत्तीसगढ और ओडिशा के 1000 से अधिक जवान अभियान में जुटे है। सोमवार शाम को सुरक्षाबलों ने मुठभेड मैनपुर थाना क्षेत्र में कुल्हाडी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों के शव मिले। कुछ की पहचान होना बाकी है।
मारे गए नक्सलियों में ओडिशा प्रमुख भी शामि
मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी का सदस्य मनोज और स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य गुड्डू भी शामिल है। मनोज ओडिशा राज्य प्रमुख भी था। इसी तरह 1 करोड का इनामी नक्सली केंद्रीय कमेटी मेंबर जयराम उर्फ चलपती भी मारा गया। मरने वालों में महिला नक्सली भी शामिल है। अन्य नक्सलियों की पहचान की जा रही है। नक्सलियों के पास से एसएलआर राइफल और ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सोमवार की मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के लिए E30,कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 एवं 211 बटालियन, एसओजी नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी रवाना हुई थी।
पहले दिन मारे गए थे 2 नक्सली, घायल जवान को किया गया था एयरलिफ्ट
इससे पहले सोमवार तक सूचना थी कि गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में रायपुर एयरलिफ्ट किया गया था। नारायणा अस्पताल में भर्ती जवान की हालत स्थिर है। मुठभेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में हुई थी। सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच सुबह से रुक-रुककर फायरिंग जारी थी। मौके से तीन आईईडी और एक स्वचालित राइफल बरामद की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *