प्रदर्शन कर MLA पंकज उपाध्याय सहित 25 लोग गिरफ्तार, प्रदर्शनकारी शक्कर कारखाने की नीलामी का विराधक रहे थे

मुरैना. कैलारस शक्कर कारखाने की भूमि की नीलामी के विरोध में किसान और कांग्रेस कार्यकर्त्ता मंगलवार को सत्याग्रह और जेल भरो आन्दोलन कर रहे है। आसपास के इलाके से लगभग 800 ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर लोग धरनास्थल पर पहुंचे है। प्रदर्शन कर रहे विधायक पंकज उपाधया सहित 25 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जबरदस्ती वज्र वाहन में बैठाकर ले गयी है।
कैलारस का शक्कर कारखाना 13 वर्षो से बन्द पड़ा है। सरकार कारखाने की भूमि नीलाम कर रही है। जिससे किसानों और युवाओं में आक्रोश है। कैलारस तहसील कार्यालय में भीतर नीलामी चल रही है। वहीं बाहर एडीएम के नेतृत्व में पूरी प्रशासनिक टीम सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है। सुबह लगभग 10.30 बजे शक्कर फैक्ट्री की कृषि भूमि की नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। कारखाने की जमीन को खरीदने के लिये 5 खरीददारों ने 5 लाख रूपये की राशि जमा कर दी है। कुछ देर बाद बोली शुरू होगी।
प्रदर्शनकारियों का हंगामा
कैलारस में एमएस रोड पर ऑक्सफोर्ड स्कूल के नजदीक धरनास्थल पर ट्रैक्टर लेकर जा रहे लोगों को पुलिस ने रोक लिया है। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने हंगामा कर दिया और इसके बाद धरनास्थल से जौरा विधायक पंकज उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उनकी पुलिस से बहस हो गयी। अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद ने विधायक को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उनकी बात नहीं मानी। पुलिस ने विधायक सहित 25 लोगों को गिरफ्तार कर वज्र वाहन में बैठा दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *