दुष्कर्मी तहसीलदार शत्रुघ्नसिंह चौहान पांच दिन से हैं फरार, पीडि़ता बोली गांव में छिपा है लगातार राजीनाम करने के लिये बना रहा है दबाव

ग्वालियर. तहसीलदार शत्रुघनसिंह चौहान पिछले 5 दिनों से फरार चल रहा है। मामला है यह कि एक तहसीलदार ने महिला को अपनी हवस शिकार बनाया है जब महिला दुष्कर्म का मामला थाने में दर्ज कराया है तहसीलदार लगातार राजीनामा करने के लिये दबाव बना रहा है। पुलिस उसको तलाश रही है। एफआईआर होने के बाद पुलिस लगातार दविश दे रही है लेकिन हर बार उसे खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
वहीं, पीडि़ता ने थाने में पहुंचकर शिकायत की है कि आरोपी अपने गांव में छिपा हुआ है और बड़े नेताओं से जुड़े दबंग लोगों से फोन करवा कर राजीनाम के लिये लगातार प्रेशर बना रहा है।
पीडिता की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी शत्रुघ्नसिंह चौहान फरार चल रहा है। उसने घर से भागने से पहले ही अपना मोबाइल फोन स्विचऑफ कर लिया था।
तहसीलदार पर 15 मामले थे सभी में हुआ दोषमुक्त
पुलिस ने आरोपी तहसीलदार का मोबाइल नम्बर को सर्विलांस पर रखा है। लेकिन उसने अीाी तक अपना मोबाइल ऑन नहीं किया है। पुलिस ने बताया है कि जैसे ही आरोपी मोबाइल ऑन करेगा। उसकी लोकेशन का पता चल जायेगा। आरोपी तहसीलदार शत्रुघनसिंह चौहान के खिलाफ शहर के अन्यथानों में लगभग 16 आपराधिक मामले दर्ज थे। लेकिन कोर्ट ने सबूतों और गवाहें के अभाव में सभी मामलों में उसे दोष मुक्त कर दिया था।
महिला ने तहसीलदार पर दुष्कर्म के लगाए थे आरोप
ग्वालियर के महिला थाना में 15 जनवरी, बुधवार की देर रात तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान के खिलाफ गायत्री विहार थाटीपुर निवासी एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और शोषण करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता ने 25 दिन पहले थाने में शिकायत दी थी। जांच के बाद पुलिस ने तहसीलदार पर मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई थी, क्योंकि यह मामला हाई-प्रोफाइल और महिला से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिशें कीं, लेकिन 5 दिन बीतने के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *