एक करोड़ इनामी नक्सली सहित 16 नक्सली सुरक्षाबलों ने मार गिराये, छत्तीसगढ-ओडिशा बॉर्डर पर जारी है मुठभेड
रायपुर. गरियाबंद में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर में अभी तक 16 नक्सली मार गिराये है। एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। अभी भी एनकाउंटर जारी है इसमें मारे गये नक्सलियों की संख्या और भी बए़ सकती है। इससे पूर्व बीजापुर मे सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों कोमार गिराया था। सभी मारे गये नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिये गये है। रविवार की सुबह से मंगलवार की सुबह तक रूक-रूक कर फायरिंग हो रही है।
गरियाबंद जिले के कुल्हाडी घाट स्थित भालूडिग्गी जंगल में कुल एक हजार से ज्यादा जवानों ने 50 से ज्यादा नक्सलियों को चारोंओर से घेर रखा है। यह मामला मैनपुर थाने इलाके का बताया जा रहा है। मुठभेड में सीआरपीएफ के कोबरा यूनिट का एक जवान भी घायल हुआ है जिसे एयर लिफ्टट करके रायपुर लाया जा रहा है। इससे पहले रविवार को किये गये एनकाउंटर में 2 नक्सली मार गिराये है। वहीं एक जवान भी घायल हुआ था।
एक करोड़ का इनामी नक्सली मारा गिराया
गरियाबंद में सुरक्षा बलों ने एक करोड़ रूपये का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया है। वह नक्लियों के केन्द्रीय कमेटी का सदस्य बताया जा रहा है। अब तक 14 से ज्यादा महिला/पुरूष नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गये है। मारे गये नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर शामिल है। जिसकी पहचान की जा रही है। इस एनकाउंटर में एसएलआर राइफल जैसे ऑटोमैटिक हथियार मिले हैं। नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गरियाबंद ऑपरेश ग्रुप ई30, कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 एवं 211 बटालियन में नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी कुल्हाडीघाट इलाके में रवाना की गयी थी।
