शनिवार की छुट्टी कैंसिल, कर्मचारियों-अधिकारियों को ऑफिस जाने का आदेश
भोपाल. सरकारी विभाग के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर आई है। अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलने वाली शनिवार की छुट्टी रद्द कर उन्हें काम पर बुलाया जा रहा है। सरकारी विभाग में इसके लिए बाकायदा आदेश जारी किया गया है। इससे कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। राहत की बात ये है कि ये आदेश सिर्फ प्रदेश के सहकारिता विभाग के लिए जारी हुआ है।
छुट्टी के दिन भी काम
बता दें कि शनिवार को मध्यप्रदेश के सहकारिता विभाग के संयुक्त आयुक्त के अंतर्गत पदस्थ सभी अधिकारी और कर्मचारियों काम करने के लिए बुलाया गया था। जबकि शनिवार के दिन सभी सरकारी दफ्तरों में पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है। इसके लिए लिखित आदेश भी जारी किया गया है। ऐसा करने के पीछे की जो वजह सामने आई है, उसे जानकार हर कोई हैरान है। दरअसल विभाग ने ज्यादा कामकाज और कर्मचारियों की संख्या कम होने के चलते ये ऐसा आदेश पारित किया है।
