विजयवर्गीय का ममता बनर्जी पर हमला, बोले बंगाल सरकार देश में करवा रही बांग्लादेशियों की घुसपैठ
जबलपुर.मध्य प्रदेश के शहरी विकास मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने देश में बांग्लादेशी घुसपैठ पर चिंता जताई है। अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई स्थित उनके घर में हुए हमले में पकड़े गए आरोपित के बांग्लादेशी नागरिक होने का संदेश है। इस पर विजयवर्गीय ने बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल की राज्य सरकार बांग्लादेशियों से घुसपैठ करवाकर उनके आधार कार्ड तैयार करवा रही है।
भारत में आकर अपराध करते हैं बांग्लादेशी
जबलपुर में पत्रकार वार्ता में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बांग्लादेशियों की आपराधिक गतिविधियां चिंता का विषय हैं। वे भारत में आकर अपराध करते हैं। अभी साइबर क्राइम चल रहा है, जिसमें बांग्लादेशियों की भूमिका है। इस पर आवश्यक कार्रवाई करने की आवश्यकता है। भारत सरकार बांग्लादेशियों को खोजने के लिए सख्ती कर रही है।
