चैंपिंयस ट्रॉफी के लिए Team इंडिया का ऐलान, बुमराह-शमी टीम में, रोहित कप्तान

इंदौर. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम में मोहम्मद शमी की वापसी हुई है, चोटिल बुमराह भी बरकरार रहेंगे। कप्तानी रोहित शर्मा के ही हाथ में रहेगी। शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। कुलदीप पर भी चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उपकप्तान), एस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, एम शमी, अर्शदीप, यशस्वी जयसवाल , ऋषभ पंत और रिविंद्र जड़ेजा। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *