सैफअली ने किया 35 लाख रूपये का बीमा क्लेम, इनिशियल राशि एप्रूव, डॉक्यूमेंट लींक
मुंबई . फिल्म अभिनेता सैफअली खान 54, बुधवार की देर रात बांद्रा स्थित उनके 12वीं मंजिल के फ्लैट में घुसे चोर ने चाकू से कई बार हमला कर दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। सैफ को गर्दन, पीठ और हाथ सहित शरीर में कई जगह चोटें आई । अभिनेता की मुंबई के लीलावती अस्पताल में इमरजेंसी सर्जरी की गयी। अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा है कि अभिनेता ठीक है और तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। फिलहाल वह अभी बेड रेस्ट पर है। इस दौरान खबर आ रही है कि एक्टर ने अपने इलाज के लिये बीमा क्लेम किया है।
25 लाख रूपये हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम मिले
सैफअली खान का स्वास्थ्य बीमा दावा फॉर्म माइक्रोब्लॉंिगग प्लेटफार्म एक्स पर सामने आया है। सैफअली खान के पास निवा बूपा की पॉलिसी है। लीक हुए डॉक्यूमेंट्स में खुलासा किया गया है कि सैफअली खान ने अपने उपचार के लिये 39.95 लाख रूपये का क्लेम किया था। जिसमें से 25 लाख रूप्ज्ञये इश्योरेंस कंपनी की तरफ से अप्रूव किये गये है। हालांकि 25 लाख रूपये केवल इंनिशियल अमाउंट है। जो कैशलेस उपचार के लिये स्वीकृत की गयी है।
