अभिनेता सैफअली खान का हमलावर 5 घंटे बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रूका और ईयरफोन खरीदा
मुबई. फिल्म अभिनेता सैफ अलीखान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस अपनी जांच का दायरा लगातार बढ़ा रही है। अभिनेता पर हुए हमले के 3 दिन के बाद भी आरोपी कानून की गिरफ्त से बाहर है। मुंबई पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार करने के लिये 35 टीमों का गठन किया है। अभी तक 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। बयान दर्ज कराने वालों में सैफ अलीखान की पत्नी करीना कपूर और उनके स्टाफ सहित अधिकांश परिचित ही है। मुंबई पुलिस ने ऑटो ड्रायवर भजन सिंह राणा से भी पूछताछ की है। जिन्होंने सैफ अली खान को घायल अवस्था में सतगुरू शरण बिल्डिंग के बाहर से लीलावती अस्पताल पहुंचाया था।
अभिनेता सैफअली खान के बांद्रा स्थित घर पर हुई इस घटना के 3 दिन के बाद अभिनेता को चाकू मारने वाले संदिग्ध हमलावर का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें वह एक दुकान पर ईयरफोन खरीदते हुए दिखाई दे रहा है। उसने नीले रंग की शर्ट पहनी है और पीठ पर काले रंग का बैग लटका रखा है। इससे पहले मुंर्बइी पुलिस ने कुछ और सीसीटीवी फुटेज जारी किये थे। इनमें से एक सीसीटीवी फुटेज सतगुरू शरण बिल्डिंग की 6वीं मंजिल का है। जिसमें संदिग्ध नंगे पांव सीढि़यों पर चढ़ता हुआ दिखाई दे रहे है। एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध को बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास पीले रंग की शर्ट में देखा गया। वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है।
