घायल सैफअली खान को ऑटो से लेकर पहुंचे अस्पताल, हमलावर ने 1 करोड़ रूपये की डिमांड की

संदिग्ध शख्स रात 2 बजकर 33 मिनट पर सीढ़ी से नीचे उतरता दिखा।

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सैफ अलीखान पर हमला करने वाले संदिग्ध शख्स की पहली तस्वीर सामने आयी है। वह रात 2.30 बजे 6वीं मंजिल पर नीचे उतरता दिखाई दिया। मुंबई पुलिस के डीसीपी गेदाम दीक्षित ने बताया है कि हमलावर सीढि़यों से अपार्टमेंट में दाखिल हुआ और हमले के बाद सीढि़यों से ही भागा।
अभिनेता पर उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया था। घटना मुंबई के खार स्थित गुरूशरण अपार्टमेंट के 12वें मंजिल पर बुधवार की देर रात लगभग 2.30 बजे हुई, इस हमले में अभिनेता सैफ के गले, पीठ, हाथ और सिर सहित 6 जगह चाकू लगा था। घायल सैफ को रात में ही लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकडा फंसा था और फ्लूड भी लीक हो रहा था। सर्जरी करके इसे निकाला गया है। अभिनेता के बांये हाथ पर 2 गहरे घाव थे। गर्दन पर भी गहरी चोट थी। इनकी प्लास्टिक सर्जरी की गयी है। अब उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

सैफ-करीना की मेड को पूछताछ के लिए ले जाया गया है। पुलिस स्टेशन ले जाने से पहले उसे अस्पताल ले जाया गया था।
हमलावर ने नैनी से मांगे एक करोड़ रूपये-मेड
पुलिस ने बताया कि सैफ के घर से 3 हाउस मेड को पूछताछ के लिये पुलिस स्टेशन ले गयी। इस बीच हाउस मेड ने पुलिस को बताया कि उसे बाथरूम के पास अचानक कोई परछाई दिखाई दी तो उसे लगा कि करीना शायद अपने छोटे बेटे को देखने आई होगी। लेकिन उन्हें बाद में शक हुआ तो यह आगे गयी। अचानक एक व्यक्ति ने महिला के ऊपर अटैक कर दिया और धारदार हथियार दिखाते हुए चुप रहने के लिये कहा।
इस दौरान दूसरी मेड भी गयी। इस बीच हमलावर ने बच्चों की देखभाल करने वाली मेड (नैनी) से एक करोड रूपये की मांग की। इस बीच सैफ अली खान भी वहां पहुंचे और उन्होंने जब देखा तो अज्ञात आरोपी और सैफ के बीच हाथापाई हुई। मेड ने अपने बयान में बताया कि हमले के समय घर में 3 महिला और 3 पुरूष नौकर थे। हमले के बाद इब्राहिम और सारा अली खान भी उसी बिल्डिंग में 8वीं मंजिल पर ही रहते है। वह ऊपर आये और सैफ अलीखान को लेकर ऑटो में अस्पताल में गये। घर पर कोई भी ड्रायवर मौजूद नहीं था। ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक वाहन किसी को चलाना नहीं आता था। इसलिये ऑटो से लीलावती अस्पताल पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *